Home छतरपुर ट्रैफिक मार्शल ने वाहन चालकों को बताए यातायात के नियम

ट्रैफिक मार्शल ने वाहन चालकों को बताए यातायात के नियम

9
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। यातायात पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों के क्रम में रविवार को नौगांव शहर में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर के उपनिदेशक अरविंद सिंह यादव ने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेंटियर (ट्रैफिक मार्शल) और श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम एवं थाना प्रभारी सतीश सिंह के साथ वाहन चालकों को यातायात के नियम बताकर जागरुक किया। इसके साथ ट्रैफिक मार्शल द्वारा यातायात जागरुकता रैली भी निकाली गई। यह रैली नौगांव थाने से शुरु होकर टीबी अस्पताल चौराहा, बस स्टैण्ड, खुशबू वीडियो चौराहा, डाकखाना चौराहा होते हुए कोठी चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर ट्रैफिक मार्शल समन्वयक आकाश गौतम, यातायात पुलिस से रामराजा सिंह, रामगोपाल, जय कुमार, अजय, प्रमोद शर्मा, एएसआई राजकुमार मिश्रा, अंजनी वर्मा, स्वयंसेवक रजनीश, आशीष, प्रदीप, राहुल, अखिलेश सहित आधा सैकड़ा ट्रैफिक मार्शल और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here