Home छतरपुर एसडीएम, तहसीलदार ने पकड़े अवैध रेत से भरे डंफर

एसडीएम, तहसीलदार ने पकड़े अवैध रेत से भरे डंफर

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को एनएच-39 फोरलेन पर डंफर वाहन के माध्यम से अवैध रेत का परिवहन किए जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जप्त किया है। जप्त वाहनों को पुलिस के हवाले कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि फोरलेन से छतरपुर शहर की ओर आते वक्त डंफर वाहन क्रमांक एमपी 16 एच 3013 और यूपी 95 टी 5266 को रोका गया था। दोनों वाहनों के चालकों से रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, जो कि वे नहीं दिखा सके। इसके बाद तहसीलदार संदीप तिवारी की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को जप्त कर छतरपुर के सिविल लाइन थाना में रखवाया गया है। एसडीएम ने बताया कि दोनों वाहनों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here