Home छतरपुर प्राकृतिक असंतुलन को रोकना मानवता के लिए आवश्यक

प्राकृतिक असंतुलन को रोकना मानवता के लिए आवश्यक

9
0
Jeevan Ayurveda

आरएसएस के पर्यावरण प्रांत संयोजक ने गोष्ठी में रखे अपने विचार
लवकुशनगर। विश्व में बढ़ते प्राकृतिक असंतुलन को रोकना मानवता के लिए उठाया गया बड़ा कदम होगा, जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों की जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण प्रांत संयोजक रामकृष्ण जी ने रविवार को नगर के सर्राफ सागर पर आयोजित गोष्ठी के दौरान व्यक्त किए और युवाओं को देश के प्रति जागरूक होने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि विश्व में बढ़ती जनसंख्या और घटते हरित क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। आज विश्व ने कोरोना वायरस के कारण पर्यावरण के महत्व को समझा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बड़ी संख्या में पौधरोपण करना चाहिए। गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अरविंद जी, जिला संयोजक राहुल जी, वीरेन्द्र सर्राफ, राजेश निगम, विनोद अग्रवाल, मुकेश विश्वकर्मा, वीरेन्द्र खरे सहित नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here