Home छतरपुर वन परिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में रोपे गए पांच सैकड़ा पौधे

वन परिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में रोपे गए पांच सैकड़ा पौधे

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में पौधरोपण के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत शुक्रवार को वन विभाग द्वारा मां के नाम पर दक्षिण वन मंडल के रैपुरा वन परिक्षेत्र में 500 से ज्यादा पौधे रोपे गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अवसर पर दक्षिण वन मंडल के रैपुरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों ने पौधे रोपे। वन परिक्षेत्राधिकारी राजित द्विवेदी ने पौधरोपण करते समय आवश्यक खाद-जल की उपयोगिता, उसके पश्चात पौधे के संरक्षण एवं वृक्ष बनने तक की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप सभी वृक्षों से भावनात्मक रूप से जुड़ें एवं उनके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here