Home छतरपुर योग का हमारे जीवन में भोजन की तरह महत्व: अनुराधा मिश्रा

योग का हमारे जीवन में भोजन की तरह महत्व: अनुराधा मिश्रा

Jeevan Ayurveda

इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर योग शिविर का आयोजन
छतरपुर। शहर के पं. देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार और योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर योग ट्रेनर और पूर्व प्राचार्य श्रीमती अनुराधा मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार कर योग के आसन किए। योग ट्रेनर अनुराधा मिश्रा ने बताया कि योग का हमारे जीवन में भोजन की तरह ही महत्व होना चाहिए। एक स्वस्थ्य मानसिकता, स्वस्थ्य शरीर से ही हम स्वस्थ्य समाज और स्वस्थ्य भारत के निर्माण की कल्पना कर सकते हैं। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमेन डॉ. अशोक दीक्षित, सचिव श्रीमती सरोज जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ दीक्षित, प्राचार्य डॉ. जे. सोनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान प्राचार्य डॉ. जे. सोनी ने विद्यार्थियों को नियमित योग और स्वामी विवेकानंद के आचरण का अनुसरण करने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन सविता मिश्रा ने किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here