बेलाताल। ग्राम मुढारी में हर वर्ष की भांति मकर संक्रांति के पर्व पर होनी वाली अति प्राचीन आदर्श रामलीला का मंचन एवं अभिनय गांव के कलाकारों के द्वारा रोचक रूप से दिखाया जाता है। जिसे देखने के लिए त्यौहार के चलते दूर – दराज के लोग बड़े ही उत्साह पूर्वक देखने को भारी तादाद में आते है। तो वहीं ग्रामवासियो का कहना है। कि प्रभु श्री राम की लीला में आदर्श व मर्यादा मानव जीवन को सुखमय व सफल बना देती है।







