Home छतरपुर पर्यावरण के अनुकूल बनाए गए 7 घरों का हुआ उद्घाटन

पर्यावरण के अनुकूल बनाए गए 7 घरों का हुआ उद्घाटन

10
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। पर्यटन नगरी की समीपी ग्राम पंचायत पाटन में चौरसिया (केपी) फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आदर्श ग्रामीण विकास योजना के तहत बुनियादी ढाँचे को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की मंशा से आवास बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को संस्था द्वारा इसी तरह के सात घरों का उद्घाटन फाउंडेशन के चेयरपर्सन शशिकांत चौरसिया, केपी ग्रुप के डायरेक्टर राज खुराना, राजू शर्मा, भंवर सिंह राठौड़ और पाटन सरपंच मुकेश शुक्ला द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ग्राम पाटन में योजना के तहत बनाए गए 25 घर हितग्राहियों को सौंप जा चुके हैं। इस मौके पर पंचायत के सभी वार्ड मेम्बर, फाउंडेशन के भवानी शंकर, त्रिलोकचंद, पप्पू सिंह, हनुमंत सिंह, पुखराज, रामरतन रैकवार, कोमल कुशवाह, निर्दोष विश्वकर्मा, कलाधर कुशवाह, अर्जुन अहिरवार, अनिल अहिरवार, कपिल सिंह बुंदेला आदि उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here