Home छतरपुर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने पदयात्रा कर रहा रामभक्तों का जत्था

ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने पदयात्रा कर रहा रामभक्तों का जत्था

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आने वाले 22 जनवरी को उत्तरप्रदेश के अयोध्या में निर्मित हुए रामलला के नए मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर संपूर्ण देश में उत्साह का माहौल है। लोग पैदल यात्राएं करते हुए अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं और 22 जनवरी को कार्यक्रम में शामिल होकर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।ऐसा ही रामभक्तों का एक जत्था सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा दौलत से अयोध्या तक करीब 525 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहा है। गुरूवार को यह जत्था छतरपुर पहुंचा जहां लोगों ने उनका अभिनंदन किया। पैदल यात्रा कर रहे जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि अपने 6 अन्य साथियों के साथ 1 जनवरी को अपने गांव से यह यात्रा प्रारंभ की थी। उन्हें 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंचना है। जोगेन्द्र के मुताबिक वे अपने साथ कपड़े और कुछ खाने-पीने का सामन लेकर आगे बढ़ रहे हैं। रात के समय जो भी गांव मिलता है वहां पर विश्राम करते हैं और अगले दिन ब्रह्ममुहूर्त में पुन: अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं। सभी रामभक्त हाथ में श्रीराम नाम की पताका लिए अपने गंतव्य की ओर अग्रसल हैं, संभवत 20 जनवरी को यह जत्था अयोध्या पहुंच जाएगा। यात्रा में जोगेन्द्र सिंह के अलावा उन्हीं के गांव के भगवान सिंह, रघुनदंन, रामनाथ यादव, सुदामा यादव, बैजनाथ प्रसाद रैकवार और चउदे अहिरवार शामिल हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here