छतरपुर। जिले के आधा दर्जन कुख्यात फरार अपराधियों की गिरफ्तारी अथवा सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा गुरूवार को पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा की गई है। श्री सांघी ने बताया कि जो भी व्यक्ति इन अपराधियों की सूचना देगा अथवा इनकी गिरफ्तारी में सहयोग करेगा उसे पुलिस की ओर से इनाम दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार आरोपी संतोष पिता छंगू बढ़ई उम्र करीब 55 वर्ष, शैलेन्द्र उर्फ शीलू पिता संतोष बढ़ई उम्र करीब 25 वर्ष, कपिल पिता संतोष बढ़ई उम्र करीब 23 वर्ष, नीलेश पिता संतोष बढ़ई उम्र करीब 21 वर्ष सभी निवासीगण ग्राम डहर्रा थाना राजनगर पर तीन-तीन हजार का इलाम घोषित किया गया है। इसके अलावा ऋषि पुत्र नाथूराम मिश्रा निवासी नारायणपुरा रोड सीताराम कॉलोनी छतरपुर थाना कोतवाली पर 5 हजार रूपये एवं एक अज्ञात आरोपी पर 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है।








