
एसडीएम ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
छतरपुर। राजनगर जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले चंद्रनगर संकुल के आदिवासी पुरवा (टौरिया) की प्राथमिक पाठशाला के पास की शाकीय जमीन पर गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है और उनके द्वारा अपने मवेशियों को यहां बांधा जा रहा है, जिसके चलते मवेशी दिन भर शाला परिसर में विचरण कर रहे हैं। इस आशय की शिकायत ग्रामीणों ने हल्का पटवारी से की थी जिसके बाद पटवारी के आग्रह पर राजनगर एसडीएम प्रखर सिंह ने आदिवासी पुरवा पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि दबंगों द्वारा अनाधिकृत रूप से शासकीय जमीन पर कब्जा किया गया है जिस कारण शाला में पढऩे वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। निरीक्षण के उपरांत राजनगर एसडीएम प्रखर सिंह ने तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।








