Home छतरपुर घायल वृद्ध महिला के लिए एडवोकेट ने किया रक्तदान

घायल वृद्ध महिला के लिए एडवोकेट ने किया रक्तदान

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया कि 79 वर्षीय वृद्ध महिला गौर कुंवर निवासी लिधौरा बड़ामलहरा अपने घर में गिर जाने से घायल हो गई थी। उनका ऑपरेशन होना था जो कि रक्त की कमी के चलते रुका हुआ था। उनके परिजन रक्त के लिए भटक रहे थे। जब यह जानकारी आपाजी ब्लड ग्रुप को मिली तो ग्रुप की ओर से एडवोकेट राजवर्धन मिश्रा ने रक्तदान करते हुए पीडि़त महिला और उसके परिजनों की मदद की। रफत खान ने बताया कि जब राजवर्धन को जानकारी दी गई तब वे कोर्ट में पेशी पर थे लेकिन जानकारी मिलते ही वे अपना काम छोड़कर तुरंत जिला अस्पताल और रक्तदान किया। मदद के लिए वृद्ध महिला और उसके परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप और एडवोकेट राजवर्धन मिश्रा का आभार जताया है। इस मौके पर ब्लड बैंक के आरके पटैरिया, नीरज खरे और प्यासी जी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here