Home छतरपुर नौगांव के 68वें मेला महोत्सव का हुआ आगाज

नौगांव के 68वें मेला महोत्सव का हुआ आगाज

Jeevan Ayurveda

क्षेत्रीय विधायक और नपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

नौगांव। नगर के प्रसिद्ध मेला महोत्सव के 68वें संस्करण का मंगलवार की शाम को आगाज हो गया है और पहले ही दिन से लोगों की भीड़ मेले में पहुंचने लगी है। मंगलवार की शाम को क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह टीका राजा और नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी ने रिबिन काटकर मेले का उद्घाटन किया।नगर के एक्सीलेंस स्कूल के खेल मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद द्वारा दो सप्ताह के लिए मेला महोत्सव आयोजित किया गया है। उक्त आयोजन के लिए नगर पालिका के कर्मचारी पिछ्ले 2 सप्ताह से तैयारी में जुटे हुए थे। मैदान की सफाई कराने के बाद विधिवत दुकानों को आवंटन किया गया। मेले में स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ बाहर के दुकानदारों ने दुकानें लगाई हैं और मेले में हर तरह की सामग्री उपलब्ध है। मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले सहित अन्य प्रसाधन भी हैं। शुभारंभ अवसर पर एसडीएम वीसा माधवानी, तहसीलदार संदीप तिवारी, नगर पालिका के उपयंत्री आलोक जायसवाल सहित सभी पार्षदगण मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here