Home छतरपुर तीन दिन से लापता युवक का नहर के पिलर में फंसा मिला...

तीन दिन से लापता युवक का नहर के पिलर में फंसा मिला शव

Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी अक्टोहा अंतर्गत उर्मिल नदी के सिंहपुर बांध से निकली नहर के बगमऊ तिगैला के पास नहर के पिलर में सोमवार की शाम युवक का शव नहर के बीच में बने पिलर में फंसा हुआ मिला।मामले की सूचना मिलने पर लवकुशनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है क्योंकि यह शव फूलकर पानी में उतराने लगा था। शव के पानी से बाहर निकलने के बाद जूतों, कपड़ो और हाथ मे लिखे शब्दों से उसकी पहचान ग्राम बगमऊ निवासी कुंदन तनय दस्सी अहिरवार आयु करीब 22 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि कुंदन बुधवार की सुबह से लापता था परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर वाहन के माध्यम से मृतक के शव को लवकुशनगर लाया गया। पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है। मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ज्ञात हो कि बीते कुछ दिन पूर्व चरवाहे की डूब जाने से मौत हो गई है। 10 दिन के भीतर नहर में दूसरा शव मिला है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here