Home छतरपुर लोगों की सेवा करते हुए किया गया नए साल का स्वागत

लोगों की सेवा करते हुए किया गया नए साल का स्वागत

7
0
Jeevan Ayurveda

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सनातन की महिला इकाई ने की पहल

छतरपुर। जहां एक ओर ज्यादातर लोग होटलों और पर्यटन स्थलों पर जाकर नए साल का स्वागत कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सनातन छतरपुर की महिला इकाई द्वारा लोगों की सेवा करते हुए नए साल का स्वागत किया गया। संगठन की महिलाओं ने शहर की गरीब बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट किए। इसके साथ ही मातृशक्ति ने अन्य लोगों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अखिल भातीय ब्राह्मण महासभा सनातन की प्रदेश संयोजक नम्रता शुक्ला, धीरज मिश्रा जिलाध्यक्ष, पिंकी शर्मा संरक्षक, नेहा मिश्रा सह सचिव, मीना दुबे उपाध्यक्ष, अनुराधा दिहुलिया, बिंदु मिश्रा, उमा मिश्रा, पूजा दुबे सोशल मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here