Home डेली न्यूज़ डीसेंट इंग्लिश स्कूल में दीपावली क्राफ्ट प्रतियोगिता के साथ दीपावली उत्सव का...

डीसेंट इंग्लिश स्कूल में दीपावली क्राफ्ट प्रतियोगिता के साथ दीपावली उत्सव का शुभारंभ

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। डीसेंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 4 नवंबर से दीपावली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। उत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में दूसरे दिन डीसेंट इंग्लिश स्कूल में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दीपावली क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगे दीये, आकर्षक पूजा थालियां, शुभकामना कार्ड, पेपर लैंप सहित दीपावली से संबंधित विभिन्न सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में अपने द्वारा बनाए गए आकर्षक क्राफ्ट के साथ विद्यालय पहुंचे। पूरे विद्यालय परिसर में दीपावली की उमंग और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक दुबे एवं प्राचार्या श्रीमती मयूरी दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए संचालक श्री अशोक दुबे ने बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं मौलिकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, कला कौशल और सृजनात्मक क्षमता का विकास करती हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मयूरी दुबे ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

दीपावली उत्सव की इसी श्रृंखला में आगामी दिवस पर विद्यालय के बड़े विद्यार्थियों के लिए भी विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here