Home डेली न्यूज़ इलाज के बाद महिला की हालत बिगड़ी, डॉक्टर पर लापरवाही व अभद्रता...

इलाज के बाद महिला की हालत बिगड़ी, डॉक्टर पर लापरवाही व अभद्रता के आरोप

Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। अपने कथित अडिय़ल रवैये और विवादों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा के डॉक्टर आर्यन रावत एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं। इस बार उन पर मरीज के प्रति दुर्व्यवहार और उपचार में घोर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। सीएचसी में बुखार का इलाज कराने पहुंची एक 40 वर्षीय महिला की इंजेक्शन व दवा देने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल दमोह रेफर करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार ग्राम सुनवाहा निवासी सोमवती लोधी पति पूरन लोधी तेज बुखार की शिकायत लेकर बक्सवाहा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉ. आर्यन रावत द्वारा उपचार किए जाने के कुछ ही देर बाद महिला की स्थिति तेजी से बिगडऩे लगी और वह असामान्य व्यवहार करने लगीं। मरीज की बिगड़ती हालत को देखकर घबराए परिजनों ने जब आपत्ति जताई, तो उनके साथ भी असंतोषजनक व्यवहार किया गया। स्थिति अनियंत्रित होते देख डॉक्टरों ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी अस्पताल पहुंचे और पीडि़त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सक की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोश जताते हुए लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए और वरिष्ठ अधिकारियों से जांच व कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में चिकित्सक का पक्ष और प्रशासनिक स्तर पर जांच की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here