Home डेली न्यूज़ अवैध मिट्टी-रेत से लदे दो हाइवा और डंपर जब्त, चालक फरार


अवैध मिट्टी-रेत से लदे दो हाइवा और डंपर जब्त, चालक फरार

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के महोबा रोड पर खनिज संपदा के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश के दौरान टीम ने अवैध रूप से मिट्टी और रेत का परिवहन कर रहे दो हाइवा और एक डंपर को पकड़ा।
पकड़े गए वाहनों में क्रमांक एमपी04जेवाई 4186 और एमपी36 जेडजे 8560 शामिल हैं, जबकि एक हाइवा बिना नंबर का पाया गया। जांच के दौरान इनमें से एक वाहन में अवैध रेत लदी होने की पुष्टि हुई है। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई से बचने के चक्कर में एक डंपर चालक ने उसमें भरी मिट्टी सड़क पर ही खाली कर दी और वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। इस दौरान डंपर का कांच भी टूटा हुआ पाया गया। वहीं, वाहन क्रमांक एमपी 36 जेडजे 8560 के मालिक की ओर से मिलन पटेल नामक व्यक्ति पर डंपर का कांच तोडऩे का आरोप लगाया गया है, हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है। खनिज विभाग ने वाहनों को अभिरक्षा में लेकर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here