Home छतरपुर धोबी महासंघ का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

धोबी महासंघ का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

Jeevan Ayurveda

रजक समाज द्वारा 13वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 12 कन्याओं के हाथ किए गए पीले
छतरपुर। मोटे के महावीर मंदिर परिसर में स्थित अटल सभागार में अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा गुरुवार को 13वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। रजक समाज के जिला अध्यक्ष रवि कुमार श्रीवास ने बताया कि रजक समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 12 कन्याओं के हाथ पीले कर उन्हें विदा किया गया। कमलेश श्रीवास इलाहाबादी जिला संरक्षक ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ग्वालियर, संत शरीर महाराज मन्दिर के महंत कमलेश्वर बब्बा जू, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता रजक, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष सुन्दर श्रीवास, रजक समाज समिति के कोसाध्यक्ष राकेश श्रीवास सहित जिले से आए रजक समाज के बंधु शामिल रहे।
इनके हुए विवाह-
सपना रजक ग्राम सैला तहसील महाराजपुर का विवाह उमा शंकर श्रीवास ग्राम गौहानी तहसील गौरिहार के साथ हुआ, विनीता रजक ग्राम सैला का संतोष श्रीवास चरखारी उत्तर प्रदेश के साथ हुआ, कल्पना रजक खेराकला बिजावर का विवाह कन्हैया लाल रजक बड़ागांव जिला टीकमगढ़, संध्या रजक भगवा का विवाह अभिषेक रजक बड़ागांव जिला टीकमगढ़ के साथ हुआ, भूरीबाई रजक अमरोनिया बिजावर का विवाह विनोद रजक ग्राम झमटुली के साथ हुआ, रवीना श्रीवास गौसनगर विहार का विवाह सुरेश रजक भरतपुर तहसील बिजावर के साथ हुआ, आशा श्रीवास ग्राम नेगुवा का विवाह अजय रजक ग्राम बुधवार छतरपुर के साथ हुआ, प्राची रजक तरौनी अजयगढ़ जिला पन्ना का विवाह रानू श्रीवास ग्राम महेवा छतरपुर के साथ हुआ, प्रीति रजक चंदला का विवाह राकेश रजक दमोरा जिला महोबा उत्तर प्रदेश के साथ हुआ, शोभा श्रीवास लुगड़ी जिला महोबा का विवाह पूरन रजक पिपरा गोरा जिला टीकमगढ़ के साथ हुआ, शिवानी रजक देरी का विवाह उदय भान ग्राम और उर्द मऊके साथ हुआ। इस तरह पूजा रजक पहाड़ी हीराजू छतरपुर का विवाह विनोद रजक ग्राम कटारा जिला छतरपुर के साथ संपन्न हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here