Home डेली न्यूज़ पुरानी रंजिश में घर के बाहर फायरिंग का आरोप, पीडि़त परिवार ने...

पुरानी रंजिश में घर के बाहर फायरिंग का आरोप, पीडि़त परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के दरगुवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त जय कुंवर राजा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया कि जगजीवन दुबे, रामचरण दुबे, बब्लू दुबे, बृजेंद्र दुबे सहित अन्य लोग लगातार घर के बाहर आकर गाली-गलौज करते हैं। पीडि़त के मुताबिक आरोपी देशी कट्टा लेकर फायरिंग करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी भी देते हैं। स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीडि़त परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here