Home डेली न्यूज़ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को शहर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। दोपहर में मेला ग्राउंड में मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में यादव महासभा के पदाधिकारियों सहित जिलेभर से आए धर्मप्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ललिता यादव ने कलाकारों के साथ नृत्य कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा मेला ग्राउंड से रवाना होकर छत्रसाल चौक, महल रोड और चौक बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा और जलपान कराकर स्वागत किया। छत्रसाल चौराहे पर बुल्डोजर से फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
बस स्टैंड पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कलाकार जित्तू खरे एवं उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, भगवान भोलेनाथ सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
35 वर्षों से मनाया जा रहा आयोजन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललिता यादव ने कहा कि छतरपुर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर में धर्मप्रेमियों की भीड़ उमड़ी है और लोग भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत कर उनकी आरती कर रहे हैं। उन्होंने जिले की जनता को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे से बुलावे पर बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से कामना है कि छतरपुर जिले की जनता हमेशा खुशहाल और समृद्ध रहे। यह हमारी सनातनी परंपरा का धार्मिक आयोजन है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। विधायक ने कहा कि यह कार्यक्रम करीब 35 वर्षों से मनाया जा रहा है। जब वह विधायक नहीं थीं, तब भी इस आयोजन में शामिल होती थीं और आगे भी जब तक जीवित रहेंगी, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का यह आयोजन जारी रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here