Home डेली न्यूज़ विश्वविद्यालय ने मूर्ति दुकानदारों को हटाने भेजी पुलिस

विश्वविद्यालय ने मूर्ति दुकानदारों को हटाने भेजी पुलिस

Jeevan Ayurveda


सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष पं. सौरभ तिवारी शहर के विभिन्न मूर्तिकार व विक्रेताओं द्वारा गणेश पर्व पर विगत कई वर्षों से गणेश जी की मूर्ति विक्रय हेतु स्टॉल लगाए जाते हैं। पहले ये स्टॉल हाईवे किनारे लगाए जाते थे लेकिन नगर पालिका परिषद छतरपुर द्वारा सारे मूर्तिकारों के स्टॉल रोड से हटाकर स्टेडियम के बाहर हॉकी ग्राउंड की ओर वाले मैदान में शिफ्ट कर दिया गया जिसके बाद सारे दुकानदार अपनी दुकान वही लगाते रहे हैं। विगत रोज महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के  कुलपति महोदय द्वारा सिविल लाइन थाने में एक लिखित आवेदन दिया गया जिसमें उक्त मूर्ति की दुकानों को वहां से हटाने की बात कही गई गत रोज रात्रि के समय सिविल लाइन थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने आकर वहां से भगवान गणेश की प्रतिमाओं के पंडाल हटाने की बात कही। चूंकि उक्त दुकानदार विगत कई वर्षों से इस स्थान पर मात्र 3-4 दिन के लिए दुकानें लगाते हैं, वहां से यातायात प्रभावित नहीं होता न ही स्टेडियम में आने वाले लोगों को असुविधा होती है , साथ ही उन लोगों द्वारा वहां साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इन गरीब मूर्तिकारों व दुकानदारों के परिवार का पालन पोषण उसी से होता है इसलिए आज सभी मूर्तिकार व दुकानदारों ने मिलकर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलगुरु राकेश सिंह कुशवाह से भेंट कर गणेश चतुर्थी तक दुकाने यथावत रखने की बात कही जिसको कुलगुरु ने स्वीकार किया। पं. सौरभ तिवारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा हिंदू पर्वों पर किसी भी प्रकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
इस अवसर पर समाजसेवी शंकरलाल सोनी, शिवसेना से नीतेश तिवारी, सुदीप पाण्डेय, मूर्तिकार पंकज सेन, विक्रम सेन, गौरीशंकर तिवारी, राजेश प्रजापति, सोनू प्रजापति, जीतेंद्र वर्मा, हिंमाशु ताम्रकार, जमुना प्रजापति, रवि सिंह, प्रभात चौरसिया, विनोद प्रजापति, अमित यादव सहित कई मूर्ति दुकानदार उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here