Home डेली न्यूज़ छतरपुर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 9 संभागों...

छतरपुर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 9 संभागों की टीमें ले रही हिस्सा

11
0
Jeevan Ayurveda



छतरपुर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, छतरपुर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बेसबॉल 14 वर्ष बालक एवं बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश के 9 संभागों की बालक एवं बालिका टीमों ने सहभागिता की है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सागर, भोपाल, इंदौर, रीवा, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग के साथ जनजातीय कार्य विभाग की टीम ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 सितंबर 2026 को किया गया था।
प्रतियोगिता के दौरान 7 से 9 सितंबर तक विभिन्न संभागों की टीमों के बीच लीग मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में जगह बनाने के लिए जोर लगाया।
लीग चरण के बाद 10 सितंबर 2026 को सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न हुए। इसके बाद दोपहर में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले और हार्डलाइन मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन 11 सितंबर को किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से छतरपुर में युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ी बेसबॉल में अपनी खेल क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here