Home डेली न्यूज़ सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात...

सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Jeevan Ayurveda


बमीठा। थाना क्षेत्र की शांति नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
जानकारी के अनुसार शांति नगर कॉलोनी निवासी प्यारेलाल रैकवार का पूरा परिवार करीब 10 दिन पहले मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था। घर में ताले लगे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरों के ताले तोड़ दिए और गोदरेज में रखा सामान खंगालकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही प्यारेलाल के बेटे की शादी हुई थी। गोदरेज में उसकी बहू की सोने की झुमकी, चांदी की बिछिया और करीब 23 हजार रुपये नकद रखे हुए थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए।
परिवार के घर वापस लौटने पर चोरी की घटना का पता चला। घर के ताले टूटे देखकर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो गोदरेज सहित अन्य सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना बमीठा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ ही चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत का आकलन भी किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here