Home डेली न्यूज़ निर्मोही अखाड़ा के महंत पर हमला, मारपीट और गोलीबारी का आरोप

निर्मोही अखाड़ा के महंत पर हमला, मारपीट और गोलीबारी का आरोप

21
0
Jeevan Ayurveda


जानकारी के अनुसार, चरण पादुका स्थित श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर, निर्मोही अखाड़ा के सदस्य एवं चरण सेवक महंत रामचरण दास के आश्रम में बीती रात करीब 12 बजे चार लोग पहुंचे। आरोप है कि सिंहपुर निवासी सुरेश दास मिश्रा, हंसपुरा निवासी बृजेश रिछरिया अपने दो अन्य साथियों के साथ आश्रम पहुंचे और महंत रामचरण दास के साथ मारपीट की। महंत का आरोप है कि इसी दौरान उनके ऊपर गोलीबारी भी की गई।
मंदिर की जमीन को लेकर विवाद का आरोप
महंत रामचरण दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों से उनका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों की नजर मंदिर और आश्रम की जमीन पर लंबे समय से है। करीब 25 एकड़ जमीन को लेकर पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनती रही है।
महंत का यह भी आरोप है कि पूर्व में आश्रम के महंत के साथ मारपीट कर दबाव बनाने का प्रयास किया गया था। इसी विवाद के चलते आरोपित देर रात आश्रम पहुंचे और कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया। महंत के मुताबिक, घटना के दौरान कई राउंड गोलीबारी की गई और मौके से कारतूस के खोखे भी मिले हैं।
गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
हमले के बाद महंत रामचरण दास किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए महाराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. आलोक चौरसिया ने प्राथमिक उपचार किया और हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महंत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कथित तौर पर मिले कारतूस के खोखों सहित अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोलीबारी किस हथियार से की गई, कितने राउंड फायर हुए और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ घटनास्थल

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here