Home डेली न्यूज़ दो साल बाद भी शासकीय प्राथमिक शाला कदारी के नए भवन का...

दो साल बाद भी शासकीय प्राथमिक शाला कदारी के नए भवन का निर्माण अधर में, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। ग्राम पंचायत कदारी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का नया भवन न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने छतरपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से स्कूल भवन के जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने की पुरजोर मांग की है।
ग्रामीण आशीष शुक्ला ने बताया कि दो वर्ष पूर्व एसडीएम के आदेश पर शासकीय प्राथमिक शाला के जर्जर भवन को गिरा दिया गया था। उस समय अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि एक निश्चित समयावधि के भीतर नए स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। हालांकि दो वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।
भवन के अभाव में छोटे-छोटे बच्चों को प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के लिए लगभग एक किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करके जाना पड़ रहा है। इससे बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निश्चित समयांतराल में नए भवन निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो समस्त ग्रामवासी शिक्षा विभाग के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here