Home डेली न्यूज़ ग्राम पंचायत धनगुवां में भ्रष्टाचार का आरोप

ग्राम पंचायत धनगुवां में भ्रष्टाचार का आरोप

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जनपद पंचायत बड़ामलहरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धनगुवां के सरपंच और सचिव पर शासकीय योजनाओं की राशि में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सुजानपुरा गांव के निवासियों ने छतरपुर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषी सरपंच और सचिव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन पत्रों में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत धनगुवां की सरपंच रामसखी साहू पति पूरन साहू और सचिव शशिकान्त दुबे आपस में साठगांठ कर केवल कागजों पर विकास कार्य दर्शाकर शासकीय धनराशि का गबन कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि सुजानपुरा गांव में कोई स्कूल भवन नहीं है, इसके बावजूद कागजों में शाला भवन मरम्मत के नाम पर राशि का दुरुपयोग किया गया है। इसी तरह ग्राम हरछोटा में बिना तलैया मरम्मत कराए पैसे निकाल लिए गए, जबकि ग्राम भदनीबार में तो धरातल पर अस्तित्वहीन तलैया को कागजों में दर्ज कर निर्माण के नाम पर शासकीय बजट हड़प लिया गया।
इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण में भी भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सुजानपुरा सहित आसपास के गांवों में पक्की सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया है और जहां सड़कें बनाई भी गई हैं, वहां घटिया सामग्री के प्रयोग से गड्ढे हो चुके हैं। इसके बावजूद नाली व सीसी रोड निर्माण की पूरी राशि आहरित कर ली गई है। सुजानपुरा निवासी नन्हे भैया रैकवार सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर से धनगुवां, आमखेरा, कैकाली, हरदोटा, मदनीबार और सुजानपुरा में हुए निर्माण व मरम्मत कार्यों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here