छतरपुर। बगराजन मंदिर परिसर में व्यापारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से मयूर वाधवानी को बुंदेलखंड व्यापारी संघ का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मयूर वाधवानी ने व्यापारियों के हितों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या में वे उनके साथ खड़े रहेंगे और उनके हितों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर व्यापारियों के हक की लड़ाई में सबसे आगे रहेंगे। मयूर वाधवानी के अध्यक्ष बनने पर व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने पर भी चर्चा हुई।









