Home डेली न्यूज़ कांवड़ यात्रा को भव्य रूप देने पूर्व विधायक ने ली बैठक

कांवड़ यात्रा को भव्य रूप देने पूर्व विधायक ने ली बैठक

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। महाराजपुर क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज दीक्षित द्वारा क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली मतंगेश्वर मंदिर तक पैदल कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को उनके निज निवास ग्राम उर्दमऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ धार्मिक आस्था से जुड़े क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक नीरज दीक्षित ने कांवड़ यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों से सुझाव लिए और यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
नीरज दीक्षित पिछले 9 वर्षों से लगातार क्षेत्र की खुशहाली के लिए खजुराहो स्थित मतंगेश्वर मंदिर धाम की पैदल कांवड़ यात्रा करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी यात्रा 22 अगस्त से शुरू होगी और तीन दिवसीय रहेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पैदल खजुराहो पहुंचेंगे, जहां मतंगेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाएगी।
बैठक के दौरान धार्मिक आयोजन की तैयारियों के साथ कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने को लेकर भी चर्चा हुई। पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here