Home डेली न्यूज़ सूरजपुरा रोड पर कचरे के ढेर में दो हिस्सों में मिला महिला...

सूरजपुरा रोड पर कचरे के ढेर में दो हिस्सों में मिला महिला का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

Jeevan Ayurveda


बड़ामलहरा। सूरजपुरा रोड पर बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब कचरे के ढेर में एक महिला का शव दो हिस्सों में पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रुखसाना खान/पति बबलेश अहिरवार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि रुखसाना बीते 4 जुलाई से लापता थीं।बताया जा रहा है कि उनकी पहली शादी उत्तर प्रदेश के महोबा में हुई थी जबकि बाद में उन्होंने सूरजपुरा रोड निवासी बबलेश अहिरवार से दूसरी शादी की थी।
बुधवार शाम करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने कचरे के ढेर में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव दो हिस्सों में था जिससे क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग शीघ्र खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here