Home छतरपुर पुलिस ने किया इनामी अपराधी का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस ने किया इनामी अपराधी का शॉर्ट एनकाउंटर

Jeevan Ayurveda

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा1

छतरपुर। जिले में हत्या के प्रयास, बलवा अवैध हथियार अवैध वसूली और मारपीट जैसे तमाम अपराधों में लिप्त 30 हजार रूपए के इनामी बदमाश रविंद्र परिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि भगाने के प्रयास के दौरान पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया जिससे उसके पैर में गोली लगी है आरोपी को इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रविंद्र परिहार मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रुका था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाश रविंद्र परिहार को गिरफ्तार किया गया साथ ही अपराधी को संरक्षण देने वाले उसके रिश्तेदार अजय सिंह चंदेल और उत्तम सिंह लोधी को भी पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया गया है।उप्र की तर्ज पर हुआ एनकाउंटरपुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि जैसे ही पुलिस अपराधी को धार जिले से छतरपुर लेकर आ रही थी इस दौरान मातगुवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे के किनारे वेयरहाउस के पास आरोपी ने लघुशंका के लिए गाड़ी रूकवाई। जैसे ही आरोपी नीचे उतरा उसने पुलिस की पिस्तौल छीन कर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग भी की। एसपी अगम जैन ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की जिसमें रविंद्र सिंह परिहार के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस दौरान हिरासत में लिए गए दो सहयोगियों से भी पूछताछ जारी है।इस टीम ने दिया कार्यवाही को अंजामओरछा रोड थाना के अंतर्गत आने वाले देरी गांव में कुछ दिनों पहले जब पुलिस इनामी बदमाश रविन्द्र सिंह को गिरफ्तार करने गई थी तब आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करके फरार हो गया था। यहां यह बात उल्लेखनीय है कि इस घटना के पूर्व बदमाश रविन्द्र सिंह ने थाना पुलिस को चेतावनी भी दी थी कि अगर उसे गिरफ्तार करने पुलिस गांव में पहुंचती है तो वह गोली मार देगा। इस घटना के बाद डीआईजी ललित शाक्यवार ने रविन्द्र पर 20 हजार रूपए का इनाम घोषित किया। अगले दिन आईजी प्रमोद वर्मा ने छतरपुर आकर पूरी घटना की जानकारी ली। गंभीर अपराध को देखते हुए आईजी ने इनाम की राशि को 30 हजार रूपए कर दिया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने रविन्द्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई जिसमें एएसपी विक्रम सिंह और सीएसपी अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव थाना प्रभारी ओरछा रोड, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र रोहित थाना प्रभारी बंशिया, उपनिरीक्षक दीपक यादव थाना प्रभारी सटई, उपनि. राहुल तिवारी थाना प्रभारी पिपट, उपनि. कुलदीप जादौन चौकी प्रभारी गर्रोली, उपनि. किशोर पटेल प्रभारी साईबर सेल, उपनि. शिशिर तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, महेन्द्र यादव, किशोर कुमार, आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, गुलाब खान, भगवानदास, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, धर्मराज, विजय, मयंक और राजीव की टीम ने पीथमपुर से अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here