Home डेली न्यूज़ मृतका सुबुही खातून को न्याय दिलाने की मांग, मुस्लिम महिलाओं ने एसपी...

मृतका सुबुही खातून को न्याय दिलाने की मांग, मुस्लिम महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा आवेदन

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मृतका सुबुही खातून को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उनकी बहनों सहित मुस्लिम समाज की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। आवेदन में मृतका के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
मृतका की बहन रुखसार खातून ने बताया कि उनकी बहन सुबुही खातून का विवाह 25 अक्टूबर 2025 को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी छतरपुर निवासी फिरोज खान के साथ हुआ था। जिसमें सोने-चांदी के गहनों सहित गृहस्थी का सारा सामान दिया गया था।   लेकिन निकाह के कुछ दिनों बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बहिन को ससुराल में सास, पति, जेठ, ननद द्वारा मायके से और दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। ससुराल वालों ने कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार मामले को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
रुखसार खातून ने कहा कि परिवार भय के माहौल में जी रहा है और उन्हें अपनी सुरक्षा की भी चिंता है। इसी कारण उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीडि़त परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर मृतका सुबुही खातून को न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here