Home डेली न्यूज़ शराब दुकानों के बाहर लगने वाले हाथ ठेले हटाने की मांग, युवा...

शराब दुकानों के बाहर लगने वाले हाथ ठेले हटाने की मांग, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आबकारी अधिकारी के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहर और जिले में संचालित शराब दुकानों के बाहर अव्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि छतरपुर शहर के बस स्टैंड, सटई रोड, पन्ना रोड, चौबे तिराहा सहित अन्य स्थानों पर संचालित शराब दुकानों के सामने मुख्य मार्ग पर लोग खुलेआम बैठकर शराब का सेवन करते हैं और उत्पात मचाते हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शराब दुकानों के संचालक अवैध रूप से दुकानों के सामने नमकीन, पानी आदि के हाथ ठेले लगवाते हैं। इन ठेलों पर बैठकर लोग शराब पीते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है और राहगीरों, महिलाओं तथा स्थानीय व्यापारियों को असुविधा होती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शराब दुकानों के आसपास इस प्रकार हाथ ठेले लगाना और वहीं शराब का सेवन करना नियमों के विपरीत है। युवा कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि शहर की सभी शराब दुकानों के सामने लगाए गए हाथ ठेलों को तत्काल हटाया जाए तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे कानून व्यवस्था बेहतर होगी और आमजन को राहत मिलेगी। ज्ञापन में जिले के लवकुशनगर क्षेत्र का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि चंदला रोड स्थित स्टेट हाईवे पर संचालित शराब दुकान के बाहर भी शराबी सड़क किनारे बैठकर शराब पीते हैं और राहगीरों के साथ अभद्रता एवं उत्पात मचाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए भी प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान पुष्पेन्द्र कुशवाहा, वीरेन्द्र कुशवाहा, कमलेश विश्वकर्मा, रमेश कोरी, दीपक यादव, रामकृपाल अहिरवार, महेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here