Home डेली न्यूज़ जिस काम को प्राथमिकता देते हैं वह बोझ नहीं लगता: लखन लाल...

जिस काम को प्राथमिकता देते हैं वह बोझ नहीं लगता: लखन लाल असाटी

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। ग्राम पंचायत मोराहा में शुक्रवार को अल्पविराम परिचय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति लखनलाल असाटी ने कहा कि हम जिस काम को प्राथमिकता दे देते हैं वह बोझ नहीं लगता है। घर के काम प्राथमिकता में है इसलिए बोझ नहीं हैं, यदि नौकरी प्राथमिकता में नहीं है तब बोझ लगती है।
मास्टर ट्रेनर श्रीमती आशा असाटी आनंदम सहयोगी शिवनारायण पटेल ने भी उपस्थित जन समुदाय से संवाद किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास, ग्रामीण विभाग और शिक्षा विभाग के स्थानीय कर्मचारी व ग्रामीण सम्मिलित हुए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना गुप्ता, सुनीता अहिरवार, संगीता अहिरवार, सुनीता सेन, सीमा अहिरवार, सुमन विश्वकर्मा, सरोज पटेल, लच्छू अहिरवार सरपंच प्रतिनिधि, सचिव शिवरीनारायण पटेल, बृज गोपाल अहिरवार, सुमरत पटेल, विक्रम पटेल, नीरज पटेल, शिक्षक कमलेश मिश्रा, निरंजन जैन, सोशल ऑडिट एनजीओ दीपक राय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
लखन लाल असाटी ने कहा कि प्रसन्न होकर काम करने से खुशी और सफलता दोनों मिलती है। घर में शादी है तब हम दो-दो रात बिना सोए भी उत्साह से काम करते रहते हैं, पर यदि काम प्राथमिकता में नहीं है तब वह बोझिल लगता है और हम टालमटोल करते हैं। खासकर ड्यूटी के समय हमारा रवैया कुछ इसी तरह का होता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here