Home डेली न्यूज़ लोकनाट्य और लोकगीत प्रतियोगिता में जीते नकद पुरस्कार

लोकनाट्य और लोकगीत प्रतियोगिता में जीते नकद पुरस्कार

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज में आयोजित युवा प्रतिभावान पुरस्कार प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हो गया है। प्रयागराज में आयोजित हुई लोकगायन और लोकनाट्य प्रतियोगिता में छतरपुर के युवा कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नकद पुरस्कार अपने नाम किए हैं। लोकगायन प्रतियोगिता में जहां छतरपुर के लोकगायक परशुराम अवस्थी ने बुंदेली लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान पाया और नकद 21 हजार रुपए का पुरस्कार जीता तो वहीं शंखनाद नाट्य मंच छतरपुर के कलाकार अनिल कुशवाहा ने लोकनाट्य में बुंदेलखंड के लोकनाट्य स्वांग का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल करते हुए 31 हजार रुपए का पुरस्कार जीता है। यह सम्मान राशि प्रशस्ति पत्र के साथ प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान की जाएगी।दोनों कलाकारों के शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here