छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में दो भाईयों के बीच लाठियां चल गईं। इस हमले में घायल बिहारीलाल पाठक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती बिहारीलाल पाठक ने बताया कि उनके भाई गिरधारी पाठक उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं इसी मंशा के साथ उन्होंने अपने दो बेटों भरतलाल और रामआसरे के साथ मिलकर बिहारीलाल पर हमला कर दिया। बिहारीलाल को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








