Home छतरपुर विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो हुई तिरंगामय, देशभक्ति के नारे गूंजे

विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो हुई तिरंगामय, देशभक्ति के नारे गूंजे

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के कंदरिया महादेव पश्चिम मंदिर समूह परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाते हुए तिरंगा आकृति बनाकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से समूचा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया। साथ ही आसमान में तिरंगा रंग के गुब्बारे भी उड़ाए गए। तदोपरांत वृहद तिरंगा यात्रा पश्चिमी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गोल मार्केट होते हुए बस्ती चौराहे पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष खजुराहो अरुण अवस्थी, जनपद अध्यक्ष राजनगर प्रेम मनीराम कुशवाहा, नगर परिषद राजनगर जीतू वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, जनपद सीईओ राकेश शुक्ला, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, बीआरसी अतुल चतुर्वेदी सहित जनपद, नगर परिषद और स्कूल शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा रैली यात्रा में विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के लगभग 1500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here