Home डेली न्यूज़ सरपंच ने पाल परिवार के साथ फोन पर की गाली-गलौज

सरपंच ने पाल परिवार के साथ फोन पर की गाली-गलौज

6
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के सरपंच और भाजपा नेता पर एक पाल परिवार के साथ फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गाली-गालैज का एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन हड़पने की बात भी सामने आई है। पीडि़त परिवार ने ओबीसी महासभा के साथ मिलकर पुलिस-प्रशासन से न्याय की मांग की है, वहीं पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला सुर्खियों में आने के बाद समाजवादी पार्टी भी पीडि़त के समर्थन में आ गई है।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विक्रमपुर सरपंच और भाजपा नेता लोकपाल सिंह बुंदेला पर ग्राम कोड़ा निवासी क्रांति पाल, प्रेमी पाल, चिरौंजी पाल, राकेश पाल सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाए हैं। पीडि़तों का कहना है कि लोकपाल सिंह ने उन्हें फोन पर गंदी-गंदी गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी। यह धमकी जमीन हड़पने का दबाव बनाने के लिए दी गई है। लोकपाल सिंह द्वारा गाली-गलौज किए जाने का एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोकपाल सिंह कथित तौर पर अभद्र भाषा का उपयोग करते और धमकी देते सुने जा सकते हैं। पीडि़त परिवार ने ओबीसी महासभा के समर्थन से राजनगर थाना में शिकायत दर्ज की है। राजनगर थाना प्रभारी परशुराम डाबर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here