Home छतरपुर इनामी अपराधी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा

इनामी अपराधी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा

11
0
Jeevan Ayurveda

तरपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सात साल पुराने अवैध वसूली, मारपीट और संपत्ति को नुकसान के मामले तथा दो साल पुराने अवैध हथियार के मामले में फरार 4000 रुपये के इनामी आरोपी मनोज सोनी उर्फ मंजू को गिरफ्तार कर लिया। मनोज सोनी, जो श्री राम कॉलोनी, सटई रोड, छतरपुर का निवासी है, को बीएसएनएल तिराहा से अवैध धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में आयुध अधिनियम के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह और आरक्षक अजय प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here