Home छतरपुर घुमक्कड़ समाज की बेटी का सहारा बना बागेश्वर धाम शिष्य मंडल

घुमक्कड़ समाज की बेटी का सहारा बना बागेश्वर धाम शिष्य मंडल

Jeevan Ayurveda

विवाह में भेंट की सामग्री, सुखमय जीवन का दिया आशीर्वाद

छतरपुर। कभी ऐसा समय भी था जब लोग बेटियों को बोझ समझते थे। क्योंकि विवाह के दौरान लोगों को तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ता था लेकिन बागेश्वर धाम सरकार गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों की बेटियों को अपनाकर उनके हाथ पीले कर यह संदेश दे रहे हैं कि बेटियां अब बोझ नहीं है। जबसे महाराज श्री ने यह अभियान शुरू किया तब से लोगों को बेटियां आशीर्वाद के रूप में महसूस होने लगी है। महाराज श्री के संकल्प के साथ कई सामाजिक संगठन भी गरीब बेटियों की शादियां करने लगे हैं। बिगत रोज घुमक्कड़ समाज की एक बेटी के विवाह समारोह में पहुंचकर बागेश्वर धाम शिष्य मंडल छतरपुर ने विवाह की सामग्री भेंट करने के साथ ही बेटी को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।जानकारी के मुताबिक शहर के पन्ना रोड पर महावीर कॉलोनी के सामने घुमक्कड़ जाति के रहने वाले मानसिंह की बहन का विवाह था। अत्यंत गरीब होने के कारण परिवार के सदस्य सहयोग की अपेक्षा रखते थे। जैसे ही बागेश्वर धाम शिष्य मंडल छतरपुर को इसकी जानकारी लगी वैसे ही शिष्य मंडल ने विवाह समारोह में पहुंचकर कूलर, फ्रिज, ट्रॉली बैग सहित अन्य सामग्री उपहार के तौर पर भेंट की और बागेश्वर धाम सरकार की ओर से बेटी को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बागेश्वर जन सेवा समिति के सचिव राजेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, सुंदरलाल रैकवार, एस के बाजपेई, धीरज शर्मा, राम चरण रैकवार, श्री पाठक जी, अभिलाष पटेल, मोतीलाल रैकवार, मोनू विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बेटी के माता-पिता को ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी मनोकामना पूरी हो गई हो। उन्होंने शिष्य मंडल का आभार जताते हुए पूज्य गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here