Home छतरपुर दबंगों के कारण घर नहीं जा पा रहा परिवार

दबंगों के कारण घर नहीं जा पा रहा परिवार

13
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक परिवार को दबंगों द्वारा मारपीट कर घर से भगा दिया गया है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि रसूखदार लोगों के समर्थन वाले हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जिसके डर से वे तीन दिन से घर नहीं गए हैं। पीडि़त परिवार ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीडि़त जागेश्वर विश्वकर्मा निवासी ग्राम चंद्रनगर ने बताया कि गत 13 मई को गांव के दबंगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया था। जागेश्वर के मुताबिक, विवाद की जड़ उसका मुख्य सड़क पर स्थित मकान है, जिसे आरोपी तुड़वाना चाहते हैं, क्योंकि उनका मकान इसके पीछे है। मारपीट और धमकियों के कारण परिवार भयभीत है। शुक्रवार को पीडि़त परिवार ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here