Home छतरपुर महर्षि विद्या मंदिर में 9 Arvind शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन

महर्षि विद्या मंदिर में 9 Arvind शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड में 7 मई से 15 मई तक वृहद शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम 6 दिन महर्षि चेतना युक्त शिक्षा कोर्स-1 एवं अगले 3 दिन सीबीएसई इन हाउस ट्रेनिंग प्रोग्राम फ़ॉर टीचर्स का आयोजन किया गया। इसमें दमोह, टीकमगढ़, सागर, पन्ना, नौगॉव एवं छतरपुर के 100 से भी अधिक शिक्षक एवं शिक्षाकाएँ शामिल हुए। ट्रेनिंग प्रोग्राम में चेतना आधारित नेचुरल लॉ को हम अपनी शिक्षण पद्यति में कैसे अपनाकर विद्यार्थियों की चेतना में कैसे विकास कर सकते है पर वृस्तित गहन चर्चा की गयीं।प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रो. जे पी शाक्य विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र एवं राष्ट्रीय सलाहकार श्रम एवं ग्रामीण रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने शिक्षा को किसी भी समाज, व्यक्ति या राष्ट्र के विकास की धुरी बताया। ट्रेनिग के दौरान महर्षि शिक्षा संस्थान के चेयरमैन वृहमचारी गिरीश जी द्वारा भी ऑनलाइन संबोधन किया गया जिसमें उन्होंने सभी शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उन्हें राष्ट्र की चेतना में विकास का सबसे बड़ा माध्यम बताया। आनंदम संस्था जे जुड़े लखन लाल असाटी द्वारा एक आदर्श शिक्षण कैसे किया जाए इस पर एक सेमिनार भी आयोजित किया गया। इसी दौरान नवोदय विद्यालय की अंग्रेजी विभाग की पीजीटी श्रीमती पुष्पा गुप्ता द्वारा हैप्पी टीचिंग एवं लर्निंग क्लासेज के माध्यम से शिक्षण को कैसे आकर्षक बनाया जाए के बारे में टिप्स दिये। श्रीमती विनीता गुप्ता बीएड कॉलेज द्वारा क्रिएटिव एवं क्रिटिकल टीचिंग एवं थिंकिंग के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण शिविर का समापन पूर्व कुलपति महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय प्रो. भुवनेश शर्मा, रीता प्रकाशम मेडम एवं निदेशक सीपीआर महर्षि शिक्षा संस्थान वी आर खरे की गरिमामयी ऑनलाइन उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर शिक्षको द्वारा विगत दिनों प्राप्त प्रशिक्षण को विभिन्न एक्टिविटीज के माध्यम से उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्राचार्य सी के शर्मा ने बताया कि इस ट्रेनिंग के माध्यम से चेतना पर आधारित शिक्षा के अंतर्गत भावातीत ध्यान के नियमित अभ्यास को हम अपनी शिक्षा पद्यति में सम्मलित करके छात्रों की चेतना को कैसे जाग्रत कर सकते है के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोग हुए सम्मानितइस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षण पद्यति पर चर्चा के अतिरिक्त विभिन्न दिनों में शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से समाज हितोपदेशी कार्यो में लगे लोगो से भी शिक्षकों से रूबरू कराया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में शिक्षा के साथ साथ सामाजिक व्योहार के कार्यों से जोडऩे के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके अंतर्गत मानसिक विक्षिप्त लोगो के कार्य करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित एड. संजय शर्मा, निराश्रित एवं दिव्यांग लोगो के लिए समर्पित निर्वाना फाउंडेशन के संचालक संजय सिंह एवं फाउंडर लोकपाल सिंह, तालाबो की सफाई अभियान को जन जन तक पहुचाने के लिए एड. आनंद शर्मा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन- बुंदेलखंड में जलियांवाला बाग नाम से विख्यात चरण पादुका एवं एक मुस्कान जिंदगी की के माध्यम से समाज के ऐसे बायोबृद्ध लोगो को घर घर जाकर सम्मानित करना जिनकी आगामी जनरेशन वर्तमान में समाजोत्थान कार्यो से जुड़ी है से समाजसेवी शंकरलाल सोनी, वृद्धों के लिये समर्पण भाव से कार्य करने के लिए दर्शना वृद्धा आश्रम की सचिव श्रीमती प्रभा वैद्य, गांधी स्मारक निधि की श्रीमति दमियान्ति पाणी, सार्थक प्रयास के माध्यम से पशु -पक्षियों एवं बंचित शोषित लोगो के लिए विभिन्न अभियान चलाने के लिए प्रकाश चंद्र जैन को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here