
छतरपुर। हरपालपुर नगर के स्टेशन मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 5 में बीत रात एक व्यिक्त द्वारा पानी की पाइपलाइन तोडऩे के शक में युवक पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया हे। घायल युवक को उपचार के लिए हरपालपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायल जगदीश अहिरवार ने बताया कि बीती रात वह अपने घर पर था, तभी मोहल्ले के ही कमलेश अहिरवार ने बिना किसी पूछताछ या बातचीत के पाइपलाइन तोडऩे के शक में उस पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में जगदीश को गंभीर चोटें आईं, और वह लहूलुहान हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत हरपालपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।








