Home छतरपुर लवकुशनगर में बस ऑपरेटरों की मनमानी

लवकुशनगर में बस ऑपरेटरों की मनमानी

Jeevan Ayurveda


लवकुशनगर। नगर में बस ऑपरेटर प्रशासन के नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। नगर परिषद और थाना लवकुशनगर के प्रभारी ने पूर्व में अपील की थी कि सभी बसें नए बस स्टैंड पर ही खड़ी की जाएं, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई होगी। इसके बावजूद बस ऑपरेटर महोबा रोड, पुराने बस स्टैंड, बालक हाई सेकेंडरी स्कूल और रेस्ट हाउस के सामने बसें खड़ी कर रहे हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है।  
बसों की मनमानी पार्किंग के कारण महोबा रोड पर बालक हाई सेकेंडरी स्कूल के पास सवारियां उतारने के दौरान रिक्शे और अन्य वाहन बीच सड़क पर खड़े हो जाते हैं, जिससे रोजाना आधे से एक घंटे तक जाम लगता है। इसी तरह, छतरपुर की ओर से आने वाली बसें पुराने बस स्टैंड पर डॉक्टर के निवास के सामने रुकती हैं, जहां न तो बस स्टैंड है और न ही पर्याप्त जगह। यहां भी ई-रिक्शों का जमावड़ा जाम को और गंभीर बनाता है। चंदला रोड से आने वाली बसें रेस्ट हाउस के सामने रुक रही हैं, जहां जगह की कमी के कारण ट्रैफिक बाधित होता है। नगरीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण बस ऑपरेटरों की मनमानी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे आम जनता को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि नए बस स्टैंड के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया जाए।
नया बस स्टैंड पड़ा वीरान
नगर में बने नए बस स्टैंड का उद्घाटन हो चुका है और वहां नवीन दुकानें बनकर तैयार हैं, जिनकी नीलामी भी पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद बस ऑपरेटरों द्वारा नए स्टैंड का उपयोग न करने के कारण यह वीरान पड़ा है। प्रशासन की ओर से बार-बार अपील के बावजूद बस ऑपरेटर पुरानी जगहों पर ही बसें खड़ी कर रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here