Home छतरपुर भैरा पंचायत में बदहाल सफाई व्यवस्था, गलियों में कीचड़ और गंदा पानी

भैरा पंचायत में बदहाल सफाई व्यवस्था, गलियों में कीचड़ और गंदा पानी

Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। जनपद पंचायत लवकुशनगर की ग्राम पंचायत भैरा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को सफाई के लिए हर साल लाखों रुपये का बजट दिया जाता है, लेकिन भैरा में यह राशि कागजों तक सीमित रह गई है। गलियों में गंदा पानी और कीचड़ फैला हुआ है, जिससे ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। जहां नालियां हैं, वहां सफाई न होने से पानी गलियों में जमा होकर कीचड़ बनाता है। इस दुर्गंध और मच्छरों की भरमार से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। कीचड़ भरी गलियों से गुजरना उनकी मजबूरी बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत को कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से गांव में नालियों का निर्माण और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर हो सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here