Home छतरपुर संत शरीर आश्रम में चल रहा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

संत शरीर आश्रम में चल रहा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

Jeevan Ayurveda

मोटे के महावीर मंदिर स्थित संत शरीर महाराज आश्रम में इन दिनों विशाल धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। मंदिर के महंत कमलेश बब्बाजू के ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के साथ-साथ सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा भी चल रही है, जिसका श्रवण करने ड़ी संख्या में भक्तगण पहुंच रहे हैं। बीती शाम श्रीराम कथा सुना रहे कथा व्यास रामदास नाबोध महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं मनोहारी वर्णन किया। धार्मिक अनुष्ठान में जगद्गुरू वल्लभाचार्य की भी विशेष मौजूदगी हैं, जिनके निर्देशन में आयोजन संचालित हो रहा है। महंत श्री ने बताया कि 4 मई से प्रारंभ हुआ यह आयोजन 11 मई तक चलेगा, 12 मई को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से विद्वान आचार्यों द्वारा वेद पाठ किया जा रहा है, तत्पश्चात देवताओं का पूजन किया जाता है। वहीं शाम को प्रतिदिन श्रद्धालुओं को रामकथा और श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here