Home छतरपुर डीईओ ने ली प्राचार्यों की बैठक, छात्रवृत्ति और सीएम हेल्पलाइन पर सख्त...

डीईओ ने ली प्राचार्यों की बैठक, छात्रवृत्ति और सीएम हेल्पलाइन पर सख्त निर्देश

11
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) आरपी प्रजापति ने विकासखंड के अंतर्गत स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की। बैठक में संकुल प्राचार्यों, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। डीईओ ने एमपी टास्क पोर्टल, छात्रवृत्ति, अर्जित अवकाश, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा की।डीईओ ने सख्त निर्देश दिए कि सभी प्राचार्य एससी, एसटी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति और ऑनलाइन आवेदनों को शत-प्रतिशत पूरा करें। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण और जनसुनवाई में लंबित अर्जित अवकाश के प्रकरणों को शीघ्र निपटाने को कहा। उन्होंने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणामों की जानकारी मांगी और चेतावनी दी कि कम परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यों पर कार्रवाई होगी। डीईओ ने संकुल प्राचार्यों को शासकीय और अशासकीय स्कूलों की मैपिंग और छात्रवृत्ति कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राघवेंद्र, बीईओ आरडी चौरसिया सहित संकुल प्राचार्य मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here