Home छतरपुर बक्सवाहा अंतर्गत गढ़ीसेमरा तालाब अंतर्गत नहर की साफ सफाई एवं संरचना सुधार...

बक्सवाहा अंतर्गत गढ़ीसेमरा तालाब अंतर्गत नहर की साफ सफाई एवं संरचना सुधार के कार्य किए गए

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मतीकरण का कार्य किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग द्वारा बक्सवाहा के अंतर्गत गढ़ीसेमरा तालाब अंतर्गत नहर की साफ सफाई एवं स्ट्रक्चर्स रिपेयर का कार्य कराया गया। एवं जल संरक्षण और जल का समुचित उपयोग करने के लिए लोगो को प्रेरित किया गया।
 साथ ही अभियान के तहत नगर परिषद हरपालपुर की पुरानी गल्ला मंडी में स्थित पार्क की साफ सफाई की गई। जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उप यंत्री धीरेंद्र सिंह तोमर एवं नगर परिषद के अन्य पार्षद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here