Home छतरपुर राजयोगिनी की पुण्य स्मृति को वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में...

राजयोगिनी की पुण्य स्मृति को वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ब्रह्माकुमारीज़ छतरपुर द्वारा राजयोगिनी दादी जानकी जी का 5वां पुण्य स्मृति दिवस बड़ी ही श्रद्धा भावना से मनाया गया। इस अवसर पर छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा बहन जी ने दादी जी के व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज ब्रह्माकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम आदरणीय राजयोगिनी दादी जानकी जी का 5वां अव्यक्त दिवस है उनका जीवन सच्चाई, सफाई और सादगी के आदर्शों के लिए समर्पित रहा। दादी जी आज भी हमें प्रेम और सेवा से भरपूर जीवन जीने की प्रेरणा दे रही है। दादी जी ने पूरा जीवन सारे विश्व की आत्माओं को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने के लिए समर्पित किया और अंत तक भी इसी सेवा में तत्पर रहीं इसीलिए ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दादी जी का पुण्य स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन जी, बीके रमा, बीके रजनी, रेखा बहन सहित उपस्थित सभी भाई बहनों ने दादी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दादी जी की दी हुई शिक्षाओं को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here