Home छतरपुर घर के बाहर खड़ी बाइक में दबंग ने लगाई आग, घटना का...

घर के बाहर खड़ी बाइक में दबंग ने लगाई आग, घटना का वीडियो वायरल

14
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के परवारी मोहल्ले में दबंगई की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मोहल्ले के दबंग भारत सिंह परिहार ने घर के बाहर खड़ी बाइक में पेट्रोल की मदद से आग लगा दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहल्ले में घर के बाहर बाइक खड़ी होने से नाराज था, जिसके चलते उसने पेट्रोल की सटक खोलकर बाइक में आग लगा दी। बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिसे मोहल्ले के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर बुझाया। घटना के बाद पीडि़त राकेश सोनी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here