Home छतरपुर धार्मिक यात्रा पर गया था परिवार

धार्मिक यात्रा पर गया था परिवार

19
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौबे कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एसवीएन कॉलेज के पीछे स्थित अरजरिया परिवार के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है।शिकायतकर्ता महेन्द्र अरजरिया ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर अयोध्या गए हुए थे। रविवार की सुबह करीब 4 बजे जब वे लौटे, तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज के लॉक टूटे हुए थे। महेन्द्र अरजरिया का दावा है कि चोर उनके घर से करीब 22 तोला सोना, आधा किलो से अधिक चांदी और लगभग 5 लाख रुपये नगद समेत कुल 35 से 40 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना रात 1 बजकर 10 मिनट की है, जिसकी पुष्टि घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुई है। वीडियो में दो चोर वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महेन्द्र अरजरिया की शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here